Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 3 सितंबर 2026 को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि देर रात 2 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। रवि योग रात 12 बजकर 29 मिनट तक और कृतिका नक्षत्र रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। आज शीतला सप्तमी भी है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण कुछ राशियों के लिए करियर, कारोबार और परिवार के मामलों में अच्छे अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ राशि वालों को लेनदेन, खर्च और काम में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है। काम के दौरान कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन किसी सहकर्मी की मदद से आप उन्हें पूरा कर लेंगे। मन की कोई बात माता जी से साझा करने पर आपको राहत महसूस होगी। लवमेट से फोन पर लंबे समय तक बातचीत होगी। ग्रॉसरी का नया कारोबार शुरू करने वालों का काम गति पकड़ सकता है। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। शुभ रंग हरा और शुभ अंक 1 है।
वृष राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है और आप उनके करियर को बेहतर बनाने के लिए गुरुजनों से विचार-विमर्श करेंगे। पुराना लेनदेन चुकता होने से राहत मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जगह से प्रस्ताव मिल सकता है। नवविवाहितों के लिए दिन सुखद रहेगा और जीवनसाथी आपकी पसंद की डिश बना सकते हैं। कान से जुड़ी समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहेगा। शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 9 है।
मिथुन राशि: आज आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी से परिस्थितियां संभल जाएंगी। छात्रों के करियर में आ रही रुकावटों का समाधान मिल सकता है। कार्यस्थल पर अपनी काबिलियत दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। शिक्षकों के ट्रांसफर से जुड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। शुभ रंग काला और शुभ अंक 4 है।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। कारोबार में किए गए बदलाव से अच्छी आय होने के योग हैं। हालांकि उधार के लेनदेन से बचना बेहतर रहेगा। आपकी किसी बात से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। किसी से बातचीत करते समय सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करें। किसी मामले में आपसे विशेषज्ञ के तौर पर सलाह भी ली जा सकती है। शुभ रंग मैजेंटा और शुभ अंक 9 है।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। अहंकार छोड़कर दूसरों की सलाह पर अमल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कारोबारियों के लिए दिन बेहद अच्छा है और किसी महत्वपूर्ण डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। दांपत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत रंग ला सकती है। ऑफिस के रुके काम समय पर पूरे होंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और राजनीति के क्षेत्र में आपके अच्छे कार्यों की सराहना हो सकती है। शुभ रंग पीला और शुभ अंक 5 है।
कन्या राशि: आज का दिन नई उमंग लेकर आएगा। आय का नया स्रोत मिलने के योग हैं, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ सकता है। यात्रा के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आगे चलकर अच्छी दोस्ती बने। परिवार में चल रही समस्या का समाधान मिल सकता है। आप पार्ट टाइम काम शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। करियर को लेकर अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। शुभ रंग मैरून और शुभ अंक 3 है।
तुला राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी मेहनत देखकर माता-पिता गर्व महसूस करेंगे। लंबे समय से एक ही जगह काम कर रहे लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी खास रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सोशल मीडिया पर समय अधिक बीत सकता है। कला और आर्ट्स से जुड़े लोगों की प्रतिभा में निखार आएगा। शुभ रंग पर्पल और शुभ अंक 5 है।
वृश्चिक राशि: आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आप किसी मित्र की उपलब्धि का जश्न मनाएंगे। कोर्ट केस में जीत मिलने से खुशी होगी। घर की सजावट कराने का विचार बन सकता है और इसमें जीवनसाथी की राय लेंगे। कारोबारियों की किसी बड़े प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी लेने में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को प्रयास जारी रखने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। शुभ रंग लाल और शुभ अंक 2 है।
धनु राशि: आज का दिन शानदार रहेगा। बेवजह की भागदौड़ से बचकर अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। बेटी की बड़ी तरक्की से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। किसी भी परिस्थिति में भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कारोबार में कई गतिविधियों पर काम शुरू हो सकता है और मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलने के योग हैं। किसी बड़े अधिकारी के सामने अपनी बात रखने का अच्छा मौका मिलेगा। शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 8 है।
मकर राशि: आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखें, इससे जरूरी काम में सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी नन्हे मेहमान के आने से खुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी में राहत मिल सकती है। अलग-अलग रास्तों से लाभ मिलने की उम्मीद है। ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। शुभ रंग सिल्वर और शुभ अंक 7 है।
कुंभ राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी सम्मानित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए धनलाभ के योग हैं। थोड़ी मेहनत से बड़ा फायदा मिल सकता है। कामकाज में गोपनीयता बनाए रखना जरूरी होगा। परिवार के साथ बाहर मूवी देखने का प्लान बन सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा और कारोबार में वृद्धि के योग बनेंगे। शुभ रंग गोल्डन और शुभ अंक 3 है।
मीन राशि: आज का दिन खास रहने वाला है। किसी रिश्तेदार के आने से दिनचर्या में बदलाव हो सकता है, लेकिन घर में उत्साह बना रहेगा। उच्चाधिकारी के सामने अपनी बात रखने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। लवमेट की ओर से कोई उपहार मिलने से रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। कारोबार में अच्छी प्रगति के योग हैं, हालांकि काम की वजह से व्यस्तता अधिक रहेगी। शुभ रंग ब्राउन और शुभ अंक 6 है।

