Bilaspur News: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिर तेज, बिलासपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिर तेज, बिलासपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

Chhattisgarh Bilaspur News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बिलासपुर समेत कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर की ओर से 1 सितंबर को जारी चेतावनी के मुताबिक, अगले 24 घंटे में बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली और सूरजपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं जांजगीर-चांपा, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और मुंगेली में भी भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए बेमेतरा, बिलासपुर, कोरबा, कोरिया और राजनांदगांव में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में इन जिलों में रहने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

भारी बारिश के दौरान सड़कों पर फिसलन और जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है। बारिश के दौरान दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। वहीं निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनने, खेतों में पानी भरने और निचले पुलों पर पानी आने की संभावना भी बनी हुई है।

मौसम विभाग ने लोगों से भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन की ओर से जारी स्थानीय चेतावनियों और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की भी सलाह दी गई है।


Related Articles