Aaj Ka Rashifal: करियर से लेकर कारोबार तक शुभ रहेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: करियर से लेकर कारोबार तक शुभ रहेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 1 सितंबर 2026। आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी। आज रात 11 बजकर 39 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, जबकि देर रात 2 बजकर 43 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज रक्षा पंचमी का पर्व भी है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। खासतौर पर मेष, मिथुन, कन्या और धनु राशि के जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आएगा। किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान की सफलता से घर में खुशी का माहौल रहेगा और लोग आपको बधाई देने आ सकते हैं। घर पर छोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों के लिए अनुशासन सफलता की राह आसान करेगा। पढ़ाई और काम के बीच बेहतर संतुलन बना रहेगा।

आज का शुभ रंग: सुनहरा
आज का शुभ अंक: 3

वृष राशि: दिन की शुरुआत आपके अनुकूल रहेगी। कार्यस्थल पर आप पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे और अपनी उपलब्धियों को लेकर संतुष्ट महसूस करेंगे। आपको कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

आज का शुभ रंग: बैंगनी
आज का शुभ अंक: 7

मिथुन राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। लंबे समय से सोचा हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ किए गए कार्यों से लाभ मिलने के योग हैं। खुले मन से काम करने पर नए और अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

आज का शुभ रंग: मैजेंटा
आज का शुभ अंक: 6

कर्क राशि: आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपकी मेहनत का परिणाम आपके पक्ष में आएगा, इसलिए काम पर पूरा ध्यान दें। किसी काम में परिवार या करीबियों की मदद मिलने से उत्साह बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। समाज में किए गए अच्छे कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाने में मदद करेगा। शाम का समय परिवार के साथ बिताएंगे।

आज का शुभ रंग: सफेद
आज का शुभ अंक: 8

सिंह राशि: आज आपके जीवन में नई दिशा की शुरुआत हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम को सहयोगियों की मदद से पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी मामले में नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा और दूसरे लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है। दूसरे राज्य में व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा।

आज का शुभ रंग: लाल
आज का शुभ अंक: 2

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा रहने वाला है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी का ऑफर मिलने के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण काम पर विचार करने के लिए समय मिलेगा, इसलिए इसका पूरा सदुपयोग करें। आप दूसरों को जितना महत्व देंगे, उतना ही सम्मान आपको भी मिलेगा। काम की व्यस्तता के कारण परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन परिजनों का सहयोग बना रहेगा।

आज का शुभ रंग: पीला
आज का शुभ अंक: 1

तुला राशि: आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी। अधिकारियों का सहयोग मिलने से बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। बच्चों के प्रति आपका प्रेम और अपनापन आपको उनका प्रिय बनाएगा। बच्चों के साथ घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। गौ सेवा के लिए गौशाला जाने का भी योग है, जहां नए लोगों से मुलाकात होगी। आपके काम करने का तरीका लोगों को पसंद आएगा।

आज का शुभ रंग: गुलाबी
आज का शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा और वहां जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करें। जरूरत पड़ने पर किसी से मदद मांगने में संकोच न करें। किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। कोशिश करें कि महत्वपूर्ण काम शाम से पहले पूरा हो जाए। मेहनत करने पर अधिकतर काम आपकी उम्मीद के मुताबिक पूरे होंगे।

आज का शुभ रंग: नीला
आज का शुभ अंक: 6

धनु राशि: आज दिन की शुरुआत शांत मन से होगी। पुराने लेन-देन से जुड़े मामलों में कुछ परेशानी आ सकती है, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। किसी खास रिश्तेदार से मिलने उनके घर जा सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने की संभावना है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। बेवजह के विवादों से दूरी बनाए रखें। किसी अच्छी किताब को पढ़ने का मन बन सकता है।

आज का शुभ रंग: सिल्वर
आज का शुभ अंक: 9

मकर राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। आज अनावश्यक यात्रा से बचने की कोशिश करें। थकान और आलस्य महसूस हो सकता है। प्राइवेट शिक्षकों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन को दूर करने के लिए दिन अनुकूल है। ग्राफिक डिजाइनिंग के विद्यार्थियों को कुछ नया और रचनात्मक करने का अवसर मिलेगा।

आज का शुभ रंग: हरा
आज का शुभ अंक: 2

कुंभ राशि: आज दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। बेकरी का कारोबार करने वालों को उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है। कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। करियर को लेकर असमंजस में चल रहे विद्यार्थियों को अपने गुरु से सलाह लेनी चाहिए। माताएं बच्चों को कुछ नया सिखा सकती हैं। आपको अपनी प्रतिभा और हुनर दिखाने के कई अच्छे अवसर मिलेंगे।

आज का शुभ रंग: काला
आज का शुभ अंक: 5

मीन राशि: आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और धन के मामले में उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं। काम, परिवार और दोस्तों के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है और कंप्यूटर से जुड़ा कोई कोर्स शुरू करने का विचार बन सकता है। ऑफिस के पिछले दिनों से अटके काम आज समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे।

आज का शुभ रंग: ग्रे
आज का शुभ अंक: 4


Related Articles