Aaj Ka Rashifal: वृषभ, वृश्चिक और धनु वालों के लिए सुखद रहेगा आज का दिन, जानें कैसा रहेगा आपका राशिफल

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, वृश्चिक और धनु वालों के लिए सुखद रहेगा आज का दिन, जानें कैसा रहेगा आपका राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र देर रात 3 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और पृथ्वी लोक की भद्रा है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 30 अगस्त 2026 का दिन और क्या रहेगा आपका शुभ रंग और शुभ अंक।

मेष राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। ऑफिस में किसी बड़े काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे तो सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बन सकता है। अपनी काबिलियत से काम आसानी से पूरा कर लेंगे। ड्राई क्लीनर्स से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

शुभ रंग- मैरून
शुभ अंक- 5

वृषभ राशि

आज का दिन बेहतर रहेगा। व्यापार को बढ़ाने से धन लाभ में इजाफा हो सकता है। किसी काम में जल्दबाजी करने से बचें। जरूरी काम पूरा होने पर बधाई देने के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे निजी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। रिश्तों में सुधार के लिए दिन अच्छा है। विरोधी आपसे दूरी बनाए रखेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

आज जिस काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिल सकती है। घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार जा सकते हैं, जिससे खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस को लेकर जरूरी मीटिंग हो सकती है। परिवार के साथ डिनर का प्लान बन सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। लवमेट से सरप्राइज मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 4

कर्क राशि

आज किस्मत आपका साथ देगी। लंबे समय से अटका काम किसी दोस्त की मदद से पूरा हो सकता है। दूसरों के मामलों में अनावश्यक राय देने से बचें और बातचीत में भाषा का ध्यान रखें। जमीन बेचने की योजना है तो लाभ मिल सकता है। सोशल नेटवर्किंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 6

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इंक्रीमेंट मिलने के योग हैं। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य के लिए मसालेदार भोजन से दूरी बनाकर रखें।

शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 8

कन्या राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। लंबे समय से तरक्की में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। बिल्डर्स को धन लाभ के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग हैं। कारोबार में भी फायदा हो सकता है। पहले से बनाई गई योजनाएं पूरी होंगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी। अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें।

शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 9

तुला राशि

आज आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने में मदद करेगी। गलत राह दिखाने वाले लोगों से सावधान रहें। बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ काम करने पर कार्य समय से पहले पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के जीवन में सकारात्मक बदलाव से घर में खुशी आएगी। विवाह संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं। पुरानी संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन शुभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मन बनेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में बॉस के साथ महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना काम बिगड़ सकता है।

शुभ रंग- बैगनी
शुभ अंक- 5

धनु राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। किसी दूसरे व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझकर करें। नई योजनाओं को लागू करने से लाभ मिल सकता है। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 9

मकर राशि

आज ऑफिस में आपका आत्मविश्वास देखकर बॉस प्रभावित होंगे। नया काम शुरू करने पर भविष्य में फायदा मिल सकता है। नवविवाहित दंपत्ति घूमने का प्लान बना सकते हैं। बातचीत के दौरान मीठी भाषा का प्रयोग करें। विरोधी दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। माता-पिता से सलाह लेकर काम करने से फायदा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 8

कुंभ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। ट्रैवल एजेंसी से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है। अचानक धन लाभ के योग हैं। किसी करीबी से फोन पर बातचीत हो सकती है। परिवार के साथ घर पर अच्छा समय बिताएंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के काम की सराहना होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। प्रेम जीवन के लिए भी दिन शानदार रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 3

मीन राशि

आज प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है। पुराने मित्र से मुलाकात या फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है। खेल से जुड़े लोगों को कोच से कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 1


Related Articles