Raipur News : BJP की 65 सदस्यीय टीम में ओपी चौधरी को स्थान, अगले महीने शुरू होगा ‘युवा संवाद’ अभियान

Raipur News : BJP की 65 सदस्यीय टीम में ओपी चौधरी को स्थान, अगले महीने शुरू होगा ‘युवा संवाद’ अभियान

Chhattisgarh Raipur News : रायपुर। भाजपा ने Gen-G यानी युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने के लिए नई टीम का गठन किया है। इस टीम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी, गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी के साथ छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को भी शामिल किया गया है।

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में पार्टी की नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में नई टीम में शामिल सभी 12 महिला सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।

जानकारी के अनुसार, नई टीम Gen-G के बीच ‘युवा संवाद’ नाम से आउटरीच प्रोग्राम चलाएगी। इसके जरिए 14 से 25 साल के युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनके साथ संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। यह अभियान अगले महीने से शुरू किया जाएगा।

भाजपा की इस पहल का फोकस युवा वर्ग के बीच पहुंच बढ़ाने और उनके मुद्दों पर संवाद स्थापित करने पर रहेगा। टीम में ओपी चौधरी को शामिल किए जाने से छत्तीसगढ़ को भी राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है।


Related Articles