CG Transfer News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में करीब 22 आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा यानी SAS के कई अधिकारियों का भी तबादला किया है। सामान्य प्रशासन से जुड़े इस आदेश में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार उज्जवल पोरवाल को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। वहीं विनय कुमार अग्रवाल को जिला पंचायत नारायणपुर के CEO की जिम्मेदारी दी गई है।
अभिषेक कुमार गुप्ता को पर्यटन विभाग का उप सचिव बनाया गया है। उन्हें संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं डॉ. ऋतु वर्मा को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC के परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
हेमंत कुमार मत्स्यपाल को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) का महाप्रबंधक बनाया गया है। नयनतारा सिंह तोमर को अपर कलेक्टर सूरजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में मनीष मिश्रा को मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद विभिन्न विभागों और जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।
यह तबादला आदेश राज्य में हाल ही में हुए बड़े आईएएस फेरबदल के बाद सामने आया है। जिला पंचायतों और महत्वपूर्ण विभागों में नई पदस्थापना से प्रशासनिक कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

