CG Durg News: दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के इकलौते नगर पंचायत उतई में विधायक ललित चंद्राकर ने युवा भाजपा नेता रूपेश पारख को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। रूपेश पारख की नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
जमीनी कार्यकर्ता के रूप में बनाई पहचान
रूपेश पारख लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने सरल, सहज और मिलनसार व्यवहार के चलते उन्होंने नगर पंचायत उतई में हर वर्ग के लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। व्यवसाय से जुड़े होने के बावजूद वे क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते हैं।
बताया गया कि रूपेश पारख का विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के साथ भी आत्मीय और सौहार्दपूर्ण व्यवहार रहा है। इसी वजह से क्षेत्र में उनकी सामाजिक सक्रियता और जनसंपर्क को महत्वपूर्ण माना जाता है।
जनप्रतिनिधियों ने जताई खुशी
रूपेश पारख के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर नगर पंचायत उतई की अध्यक्ष सरस्वती नरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, पार्षद सोनू राजपूत, खूबी राम साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, चंदू देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।
उन्होंने रूपेश पारख को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे विधायक ललित चंद्राकर और क्षेत्र की जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

