CG Train Cancelled: 25 सितंबर से ट्रेनों पर असर, उत्कल बदले मार्ग से तो गीतांजलि 2 घंटे देरी से चलेगी

CG Train Cancelled: 25 सितंबर से ट्रेनों पर असर, उत्कल बदले मार्ग से तो गीतांजलि 2 घंटे देरी से चलेगी

Chhattisgarh Railway News: रायपुर। रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन (ए) से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किए जाएंगे। अलग-अलग चरणों में होने वाले इन कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते सितंबर और अक्टूबर 2026 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली ट्रेनें

18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर 2026 को दोनों दिशाओं से रद्द रहेगी।

18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।

12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 28 सितंबर और 12 अक्टूबर को, जबकि 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

01001 LTT-सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस 29 सितंबर और 01002 सांतरागाछी-LTT स्पेशल एक्सप्रेस 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 1 और 13 अक्टूबर तथा 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 2 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर और 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

12812 हटिया-LTT एक्सप्रेस 10 अक्टूबर और 12811 LTT-हटिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

12262 हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस 13 अक्टूबर और 12261 CSMT-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 1 अक्टूबर 2026 को दोनों दिशाओं से रद्द रहेगी।

उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

30 सितंबर, 1 और 12 अक्टूबर 2026 को पुरी से चलने वाली 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी।

गीतांजलि एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चलेगी

13 अक्टूबर 2026 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12860 हावड़ा-CSMT गीतांजलि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।


Related Articles