Korba News: NH प्रभावित नकसा-खसरा छोड़कर बाकी जमीन की रजिस्ट्री खोलने की मांग, आम लोगों को राहत की उम्मीद

Korba News: NH प्रभावित नकसा-खसरा छोड़कर बाकी जमीन की रजिस्ट्री खोलने की मांग, आम लोगों को राहत की उम्मीद

Chhattisgarh Korba News: कोरबा। कटघोरा-उरगा एनएच सड़क से प्रभावित क्षेत्र को छोड़कर अन्य भूमि की खरीदी-बिक्री और रजिस्ट्री शुरू कराने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा कलेक्टर को पत्र लिखा है। मंत्री ने प्रभावित नकसा-खसरा/भूमि को यथावत रखते हुए अप्रभावित भूमि की रजिस्ट्री की अनुमति देने का आग्रह किया है।

मंत्री ने पत्र में कहा है कि कटघोरा-उरगा एनएच सड़क से संबंधित भूमि की रजिस्ट्री लंबे समय से बंद है। खरीदी-बिक्री की प्रक्रिया प्रभावित होने से संबंधित क्षेत्र के आम नागरिकों और भूमि स्वामियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग अपनी आवश्यकताओं के लिए भूमि का उपयोग या उसका क्रय-विक्रय नहीं कर पा रहे हैं।

लखन लाल देवांगन ने कहा कि वास्तव में एनएच सड़क से प्रभावित नकसा-खसरा और भूमि को छोड़कर शेष अप्रभावित जमीन की खरीदी-बिक्री की अनुमति दी जानी चाहिए। इससे प्रभावित भूमि यथावत रहेगी और अप्रभावित क्षेत्र के नागरिकों को भी अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सकेगी।

मंत्री ने जनहित को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर से कटघोरा-उरगा एनएच सड़क की अप्रभावित भूमि की खरीदी-बिक्री और रजिस्ट्री की अनुमति शीघ्र प्रदान करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों के साथ आम नागरिकों की सुविधाओं और उनके हितों का संरक्षण सुनिश्चित करना है। अप्रभावित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण कर उन्हें आवश्यक राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।


Related Articles