Raipur News: रिवर काउंटि कॉलोनी में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव, गीत-संगीत और खेलों ने बांधा समां

Raipur News: रिवर काउंटि कॉलोनी में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव, गीत-संगीत और खेलों ने बांधा समां

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। भाटागांव स्थित रिवर काउंटि कॉलोनी में महिलाओं द्वारा सावन उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी की करीब 35 से 40 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और सावन की उमंग को मिलकर सेलिब्रेट किया।

सावन उत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों और गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने उत्साह के साथ खेलों में भाग लिया और एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में गीत-संगीत और नृत्य की भी शानदार प्रस्तुतियां हुईं, जिसने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।

उत्सव के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं और सावन के पारंपरिक उल्लास का आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने मिल-जुलकर कार्यक्रम को यादगार बनाया और सावन उत्सव का भरपूर आनंद लिया।


Related Articles