Durg News: व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, व्यापार बढ़ेगा तो अर्थव्यवस्था होगी मजबूत, बोले सांसद विजय बघेल

Durg News: व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, व्यापार बढ़ेगा तो अर्थव्यवस्था होगी मजबूत, बोले सांसद विजय बघेल

Chhattisgarh Durg News: नई दिल्ली। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से रविवार को 45वें राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के अवसर पर व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया स्थित मावलंकर हॉल में आयोजित सम्मेलन में देश के 30 राज्यों से आए उद्योगपतियों और व्यापारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने व्यापारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं सांसद विजय बघेल और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील संघवी, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता सहित संगठन के पदाधिकारी और देशभर से आए व्यापारी मौजूद रहे।

व्यापार और उद्योग जगत का महत्वपूर्ण योगदान

सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करने में उद्योग एवं व्यापार जगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि देश के व्यापारी और उद्योगपति आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन देश का व्यापारी हर परिस्थिति में आगे बढ़ने और कारोबार को विस्तार देने का प्रयास करता है।

व्यापार बढ़ेगा तो मजबूत होगी अर्थव्यवस्था

विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। केंद्र सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और व्यापार को सुगम बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मेहनत, उद्यमशीलता और उनकी आर्थिक गतिविधियां देश की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे में व्यापार को बढ़ावा देने से देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

व्यापारियों और सरकार के बीच सेतु का काम कर रहा संगठन

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री मुकुंद मिश्रा ने कहा कि संगठन अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में शुरू हुई परंपरा को आगे बढ़ाते हुए देशभर के हजारों व्यापारियों की सेवा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों और सरकार के बीच सेतु का काम करता है। व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि देश का व्यापार बढ़ेगा तो अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में व्यापारी हुए शामिल

सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोदी, प्रदेश चेयरमैन सुधीर बंसल, राजेश बंसल, हेमचंद्र जोशी, हरीश पटवाल, अनिल अग्रवाल, प्रहलाद खंडेलवाल, पवन कुमार, नरेश गोयल, मुकुंद मिश्रा, हेमंत गुप्ता, मोहन गुरुनानी, तारन नाथ त्रिवेदी, मैरो प्रसाद मिश्र, गोपाल दास अग्रवाल, प्यारे लाल सेठ, किशोर भाई खारावाल, राजू अप्सरा, एस. सौंदर्य राजन, ए. राजा, विजय लक्ष्मी, चंद गुप्ता, सतीश अग्रवाल, जितेंद्र शाह, बालकिशन अग्रवाल, नरसिंह अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं उद्योगपति शामिल हुए।

सम्मेलन में व्यापार और उद्योग के विकास, व्यापारियों की समस्याओं तथा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में व्यापार जगत की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। देशभर से पहुंचे व्यापारियों में सम्मेलन को लेकर उत्साह देखने को मिला।


Related Articles