छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाया, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ‘युवा मंच सम्मान’ से महेंद्र साहू को किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाया, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ‘युवा मंच सम्मान’ से महेंद्र साहू को किया सम्मानित

Chhattisgarh Latest News: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर तक बेहतर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने में योगदान के लिए पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू को ‘युवा मंच सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रायपुर के होटल पिकाडिली में ITV नेटवर्क/India News द्वारा आयोजित ‘युवा मंच’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदान किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि महेंद्र साहू ने दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, सोलर योजना सहित ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हजारों हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में योगदान

महेंद्र साहू ने सामाजिक कार्यकर्ता और सचिव संघ के जिलाध्यक्ष के रूप में पाटन विकासखंड में सरकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिलने में मदद मिली।

इसके अलावा उन्होंने पंचायतों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने, स्वच्छता अभियान, मनरेगा में पारदर्शिता और महिला स्व-सहायता समूहों को मजबूत करने की दिशा में भी कार्य किया है।

पंचायत संवर्ग में खुशी का माहौल

महेंद्र साहू को मिले इस सम्मान के बाद प्रदेशभर के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। विभिन्न लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे पंचायत संवर्ग के योगदान और कार्यों का सम्मान है।


Related Articles