Balrampur News: मां ब्यूटी पार्लर में थी, घर में नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

Balrampur News: मां ब्यूटी पार्लर में थी, घर में नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

Chhattisgarh Balrampur News: बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक नाबालिग लड़की की आत्महत्या का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के दहेजवार में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। नाबालिग का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग अपनी मां और दादा-दादी के साथ किराए के मकान में रहती थी। रविवार को उसने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दादा-दादी ने खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो नाबालिग फंदे पर लटकी हुई थी।

इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर नाबालिग के शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय नाबालिग की मां अपने ब्यूटी पार्लर में थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आने की संभावना है।


Related Articles