Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। नगर पंचायत उतई के नेहरू नगर स्थित सामुदायिक भवन में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर लोगों को जोड़ने और आगामी सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसी दौरान उतई इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
बैठक में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। समाज के प्रतिनिधियों ने संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा समाज के लोगों को एकजुट करने पर जोर दिया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
प्रदेश स्तर पर जगनिक यादव को प्रदेश अध्यक्ष, भगत सिंह यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष, तीरथ राम यादव को राजनीति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष और चंद राम यादव को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। इसके अलावा मंगल यादव जिला कार्यकारी अध्यक्ष, नेहरू यादव पाटन परिक्षेत्र अध्यक्ष, ठाकुर राम यादव दुर्ग जिला अध्यक्ष, अश्वनी यादव जिला युवा अध्यक्ष और प्रदीप यादव रायपुर जिला उपाध्यक्ष (ग्रामीण) हैं।
उतई इकाई की नई कार्यकारिणी में मनोज यादव को उतई इकाई अध्यक्ष, संतोष यादव को उतई नगर अध्यक्ष, अश्वनी यादव को नगर उपाध्यक्ष, अमित यादव को सचिव, संजू यादव को उप सचिव और सुरेश यादव को सह सचिव बनाया गया है।
महिला इकाई में वंदना यादव को अध्यक्ष, सत्यभामा यादव को उपाध्यक्ष, लक्ष्मी यादव को सचिव और हेमीन यादव को उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में महिला वर्ग की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने और संगठन में उनकी भूमिका को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
युवा प्रकोष्ठ में मुक्तानंद यादव को अध्यक्ष, हिमांशु यादव को उपाध्यक्ष, स्वास्थ्य यादव को सचिव, विपिन यादव को उप सचिव और अमन यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद समाज के सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। प्रदेश स्तरीय बैठक में उतई इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन सामाजिक संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

