Balod News : बालोद पुलिस में तबादलों की सूची जारी, कई थाना प्रभारियों और उप निरीक्षकों को मिली नई पदस्थापना

Balod News : बालोद पुलिस में तबादलों की सूची जारी, कई थाना प्रभारियों और उप निरीक्षकों को मिली नई पदस्थापना

Chhattisgarh Balod News : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) बालोद द्वारा जारी आदेश के तहत 11 निरीक्षकों (थाना प्रभारियों) और 3 उप निरीक्षकों (SI) का अस्थायी स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, रविशंकर पांडेय को यातायात प्रभारी से गुण्डरदेही थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि सुनील तिर्की को डौण्डीलोहारा से राजहरा थाना भेजा गया है। अविनाश सिंह को राजहरा से डौण्डीलोहारा, नवीन बोरकर को गुण्डरदेही से यातायात प्रभारी तथा सखाराम मण्डावी, नरेंद्र दुबे, मोहन निषाद, उत्तम गावड़े, नरेश देशमुख और सोन सिंह सोरी को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं दिनेश कुर्रे को सीसीटीएनएस एवं नए कानूनों के क्रियान्वयन कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

उप निरीक्षकों में मनीष शेण्डे को देवरी थाना प्रभारी से रक्षित केंद्र बालोद, राधा बोरकर को सनौद से थाना बालोद और इंदिरा वैष्णव को अर्जुन्दा से थाना राजहरा स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। आदेश जारी होते ही सभी अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


Related Articles