Durg News: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से ₹1.49 लाख गबन का आरोप

Durg News: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से ₹1.49 लाख गबन का आरोप

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप (51) को दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी के वेतन से कथित रूप से ₹1.49 लाख के गबन के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोहन नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(4) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर आरोप है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिला कर्मचारी पर दबाव बनाया और उसके बैंक खाते में आने वाले वेतन का बड़ा हिस्सा PhonePe और Paytm के माध्यम से अन्य खाते में ट्रांसफर कराया। यह कथित घटनाक्रम 6 फरवरी 2025 से 4 जुलाई 2026 के बीच हुआ, जिसमें कुल ₹1,49,384 का लेनदेन होने का आरोप है।

मामले की जांच विश्वविद्यालय की जांच समिति की रिपोर्ट, बैंक रिकॉर्ड और यूपीआई ट्रांजैक्शन सहित अन्य दस्तावेजों के आधार पर की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की वैधानिक विवेचना जारी है। साथ ही लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अपने पद का दुरुपयोग कर आर्थिक शोषण या वित्तीय अनियमितता करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।


Related Articles