Dhamtari News : धमतरी में इंसान-वन्यजीव संघर्ष, तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Dhamtari News : धमतरी में इंसान-वन्यजीव संघर्ष, तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Chhattisgarh Dhamtari News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक स्थित बिरगुड़ी रेंज के ग्राम कर्राघाटी में शनिवार देर रात तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई। तेंदुआ एक घर में घुस गया और वहां सो रहे दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरकर पीट-पीटकर मार डाला। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस आया और धरम नेताम तथा गांधी नेताम पर हमला कर दिया। हमले के दौरान दोनों ग्रामीणों और तेंदुए के बीच संघर्ष हुआ। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुआ भागकर एक अन्य घर में जा घुसा।

ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई थी, लेकिन समय पर उपचार मिलने से अब दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरकर मार डाला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार तेंदुए का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कराया। विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

गौरतलब है कि नगरी क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है, जहां वन्यजीवों की आवाजाही अक्सर होती रहती है। हाल के वर्षों में जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।


Related Articles