Durg News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश दौरे पर रवाना हुए सांसद विजय बघेल, माना एयरपोर्ट पर दी गई आत्मीय विदाई

Durg News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश दौरे पर रवाना हुए सांसद विजय बघेल, माना एयरपोर्ट पर दी गई आत्मीय विदाई

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में विदेश यात्रा पर रवाना होने के अवसर पर रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद (माना) एयरपोर्ट पर आत्मीय विदाई दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल एवं मंगलमय दौरे की शुभकामनाएं दीं।

विदाई कार्यक्रम में हितेंद्र तना, नासिर भाई, रामकुमार धनकर, बलदाऊ वर्मा, संतोष देवांगन, सोहन साहू सहित अनेक शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने विजय बघेल को शुभकामनाएं देते हुए विदेश यात्रा को सफल और गौरवपूर्ण होने की कामना की।

19 से 25 जुलाई तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा तथा दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल शामिल हैं।

यह राजकीय यात्रा भारत और पूर्वी यूरोप के देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, संसदीय और रणनीतिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर अहम स्तर की चर्चाएं और संवाद होने की संभावना है।

विदाई के दौरान उपस्थित सभी शुभचिंतकों ने विजय बघेल को सफल, सुरक्षित और गौरवपूर्ण विदेश यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह दौरा भारत और संबंधित देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


Related Articles