Puri Rath Yatra: पुरी रथयात्रा में भीड़ बनी जानलेवा, 1 श्रद्धालु की मौत,100 लोग घायल, प्रशासन ने भगदड़ से किया इनकार

Puri Rath Yatra: पुरी रथयात्रा में भीड़ बनी जानलेवा, 1 श्रद्धालु की मौत,100 लोग घायल, प्रशासन ने भगदड़ से किया इनकार

Puri Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा के दौरान पुरी में भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि प्रशासन ने भगदड़ की घटना से इनकार करते हुए कहा है कि अत्यधिक भीड़ के कारण दम घुटने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हुई, जबकि दूसरी घटना में एक युवक की हार्ट अटैक से जान गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में क्योंझर निवासी अनिल दास भी शामिल हैं। वे ग्रैंड रोड (बड़ा डंडा) पर मारिचीकोट चौक के पास भारी भीड़ के बीच अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक महिला श्रद्धालु की भी भीड़ के कारण दम घुटने से मौत हो गई।

यह घटना उस समय हुई जब भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन के लिए ग्रैंड रोड पर लाखों श्रद्धालु मौजूद थे। भीड़ बढ़ने से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और कई श्रद्धालु बेहोश हो गए। घायलों और बीमार श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ओडिशा के डीजीपी वाई. बी. खुरानिया ने बताया कि रथयात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आयोजन में 19 आईपीएस अधिकारियों समेत करीब 13 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सीआरपीएफ, बीएसएफ और आरएएफ की 15 कंपनियां भी सुरक्षा में लगी हैं।

प्रशासन के अनुसार, पूरे रथयात्रा मार्ग की निगरानी 473 एआई आधारित सीसीटीवी कैमरों और दो कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए की जा रही है। वहीं भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और ओडिशा पुलिस की संयुक्त टीमें भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं।


Related Articles