National News: आ गया रूट! इस दिन दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, गुजरात-महाराष्ट्र से होगी शुरुआत

National News: आ गया रूट! इस दिन दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, गुजरात-महाराष्ट्र से होगी शुरुआत

National News: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण तेजी से चल रहा है और इसका पहला चरण वर्ष 2027 में शुरू किए जाने की तैयारी है। इसके साथ ही भारत हाई-स्पीड रेल युग में प्रवेश करेगा।

रेल मंत्री के अनुसार, पहले चरण में सूरत से बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से वापी-सूरत, वापी-अहमदाबाद, अहमदाबाद-ठाणे और अंत में अहमदाबाद-मुंबई तक पूरे कॉरिडोर को चालू किया जाएगा। रेल मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक परियोजना अब महत्वपूर्ण निर्माण चरण में पहुंच चुकी है।

वहीं, दक्षिण भारत में भी हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के विस्तार की तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार की योजना के तहत हैदराबाद को तीन प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से जोड़ने की तैयारी है। इनमें पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई और हैदराबाद-बेंगलुरु कॉरिडोर शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद हैदराबाद दक्षिण भारत का प्रमुख हाई-स्पीड रेल हब बन सकता है।

प्रस्तावित हाई-स्पीड नेटवर्क के तहत यात्रा समय में भी भारी कमी आने का दावा किया गया है। योजना के अनुसार पुणे-हैदराबाद का सफर करीब 2 घंटे, हैदराबाद-मुंबई लगभग 2 घंटे 50 मिनट, हैदराबाद-बेंगलुरु करीब 2 घंटे 35 मिनट, हैदराबाद-चेन्नई लगभग 3 घंटे और हैदराबाद-अमरावती का सफर करीब 1 घंटा 10 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से तेलंगाना को बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 5,400 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है, जिससे प्रदेश की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।


Related Articles