Chhattisgarh Bilaspur News: पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से सोमवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया था। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने तत्काल ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) लाइन की बिजली बंद कराई और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच नियमित गश्त के दौरान आरपीएफ जवानों ने युवक को बीसीएन मालगाड़ी के ऊपर बैठे देखा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन प्रबंधक, ओएचई, टीआरडी और ऑपरेटिंग विभाग को तुरंत सूचना दी गई। इसके बाद हाई वोल्टेज बिजली की सप्लाई बंद कराई गई, ताकि करंट लगने जैसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
युवक अपनी पहचान बताने में असमर्थ था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ में उसकी पहचान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम तरई निवासी मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक के रूप में हुई। आरपीएफ ने सरपंच के माध्यम से परिजनों को सूचना दी। जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर युवक को सुरक्षित परिवार के हवाले कर दिया गया।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, मालगाड़ी के ऊपर से गुजरने वाली ओएचई लाइन में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होता है। यदि समय रहते बिजली बंद नहीं कराई जाती, तो युवक की जान जा सकती थी। इस दौरान कुछ समय के लिए ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहा, लेकिन आरपीएफ की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।पेंड्रारोड में बड़ा हादसा टला: मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा मानसिक रोगी, आरपीएफ ने ओएचई बंद कराकर बचाया
पेंड्रारोड स्टेशन पर एक मानसिक रोगी युवक खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया था। आरपीएफ ने ओएचई की बिजली कटवाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे उसके स्वजन को सौंप दिया गया।पेंड्रारोड स्टेशन पर एक मानसिक रोगी युवक खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया था। आरपीएफ ने ओएचई की बिजली कटवाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे उसके स्वजन को सौंप दिया गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: आरपीएफ की तत्परता और सूझबूझ से सोमवार को सुबह पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। अचानक मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक प्लेटफार्म दो पर खड़ी बीसीएन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। गश्त ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बल सदस्यों की नजर पड़ी तो उन्होंने सबसे पहले स्टेशन मास्टर व संबंधित विभाग को सूचना देकर ओएचई ब्रेकडाउन कराया गया। इसके बाद भारी जद्दोजहद कर युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराकर स्वजन को सकुशल सौंप दिया गया।
घटना सुबह पांच से छह बजे की है। आरपीएफ की नियमित गश्त और चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच लाइन नंबर दो पर खड़ी बीसीएन मालगाड़ी के ऊपर एक युवक दिखाई दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक केपी तिवारी और प्रधान आरक्षक पीएस बारा ने तत्काल स्टेशन प्रबंधक, ओएचई, टीआरडी तथा आपरेटिंग विभाग को सूचना दी।
रेलवे अधिकारियों ने बिना समय गंवाए ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन की विद्युत आपूर्ति बंद (ब्रेकडाउन) कराई, ताकि किसी प्रकार की करंट लगने की दुर्घटना न हो। इसके बाद संयुक्त प्रयास से युवक को पूरी तरह सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। समय पर की गई इस कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद युवक से पूछताछ करने पर वह अपनी पहचान या पता बताने में असमर्थ रहा। इससे उसकी पहचान करने में आरपीएफ को थोड़ी परेशानी हुई।
हालांकि घटना स्थल पर खड़ी भीड़ में शामिल कुछ ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि युवक ग्राम पंचायत तरई, थाना गौरेला, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का रहने वाला है और मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इस पर आरपीएफ ने तत्काल ग्राम पंचायत तरई के सरपंच राहुल कुमार भैना से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। सरपंच ने युवक के स्वजन को सूचना देकर उन्हें रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पेंड्रारोड पहुंचाया।
माता-पिता ने बताया कि युवक लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और इसी कारण भटककर रेलवे स्टेशन पहुंच गया होगा। आरपीएफ ने युवक को गौरेला जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद सरपंच की उपस्थिति में आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर युवक को उसके स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया।

