Durg News: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां तेज, गोंडवाना विकास समिति ने बनाई भव्य शोभायात्रा की रूपरेखा

Durg News: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां तेज, गोंडवाना विकास समिति ने बनाई भव्य शोभायात्रा की रूपरेखा

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। उतई में गोंडवाना विकास समिति द्वारा आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर बुढा देव मंदिर परिसर में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने पर चर्चा की गई।

बैठक में तय किया गया कि 9 अगस्त को सुबह 10 बजे सभी समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में बुढा देव मंदिर में एकत्रित होंगे। यहां सामूहिक पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। रैली नयापारा वार्ड-13 स्थित देव गुड़ी पहुंचेगी, जहां पूजा-अर्चना के बाद यह नयापारा, गांधी चौक, बंजारी पारा, आदर्श नगर, इंदिरा नगर, आशीष नगर, नेवई पारा, बाजार चौक, मिनी माता चौक और सद्भावना चौक होते हुए काली मंच पहुंचेगी।

काली मंच स्थित देव स्थल पर पूजा-अर्चना के बाद रैली विभिन्न वार्डों में स्थापित देव स्थलों पर श्रद्धा अर्पित करते हुए पुनः बुढा देव मंदिर पहुंचेगी, जहां कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष जितेश कुंजाम, योगेश कोर्राम, अखिलेश मंडावी, अजय ठाकुर, चंद्रशेखर ठाकुर, दानेश्वर ठाकुर, तोरण ठाकुर, शिवकुमार मंडावी, पार्षद एवं मातृशक्ति अध्यक्ष सरोज ठाकुर, वैदिका ठाकुर, मोतीम ठाकुर तथा कन्या शक्ति की दीक्षा मंडावी, केसू मंडावी, रेनू मंडावी, योगिता ठाकुर, डाली ठाकुर, मोना ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता गोंडवाना विकास समिति के अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम ने की।


Related Articles