Surajpur News: सूरजपुर में वनभूमि बचाने की मुहिम तेज, जेसीबी से हटाया गया 0.95 हेक्टेयर का अवैध अतिक्रमण

Surajpur News: सूरजपुर में वनभूमि बचाने की मुहिम तेज, जेसीबी से हटाया गया 0.95 हेक्टेयर का अवैध अतिक्रमण

Chhattisgarh Surajpur News: सूरजपुर। वनमंडल सूरजपुर के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलौटा के कक्ष क्रमांक PF-68 में वन विभाग ने वनभूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने जेसीबी की सहायता से दो अवैध मकानों को ध्वस्त कर लगभग 0.95 हेक्टेयर वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार महत्तम पिता रामचंद्र ने लगभग 0.600 हेक्टेयर वनभूमि पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कर लिया था। वहीं सुखन आत्मज विज्ञन गोंड़ द्वारा करीब 0.350 हेक्टेयर वनभूमि पर अवैध रूप से मकान बनाकर कब्जा किया गया था। विभाग द्वारा दोनों अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार बेदखली नोटिस तामील कराए जाने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी धूलेश्वर प्रसाद साहू के मार्गदर्शन में की गई। मौके पर वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्तम मिश्रा, नायब तहसीलदार मुकेश दास सहित वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतापपुर थाना से एसआई बजरंगी चौहान, निरीक्षक प्रभारी विनोद परीडा तथा योगेंद्र भगत सहित पुलिस बल तैनात रहा।

कार्रवाई के दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्तम मिश्रा ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि वनभूमि पर दोबारा अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ और अधिक कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में प्रेमकांत तिवारी, प्रदीप पांडे, बुधराम, अमर सिंह कंवर, अनंत कुमार सरकार, कुलदीप सोनपाकर, अनिल कुमार पैकरा, जितन सिंह, नितेश गुप्ता, शीलू मिंज, अशोक गुप्ता, आशीष साहू, प्रेम प्रकाश, धीरेंद्र कुमार, विजय कुजूर, नरेंद्र राजवाड़े, रमाकांत तिवारी, लीमा रोज टोप्पो तथा शिवकुमारी सहित बड़ी संख्या में वनपाल, वनरक्षक एवं वनकर्मी उपस्थित रहे।


Related Articles