Durg News: भाजपा मंडल कार्यालय के लिए आहिवारा में हुआ भूमि पूजन, कार्यक्रम के भाजपा सांसद विजय बघेल रहे मुख्य अतिथि

Durg News: भाजपा मंडल कार्यालय के लिए आहिवारा में हुआ भूमि पूजन, कार्यक्रम के भाजपा सांसद विजय बघेल रहे मुख्य अतिथि

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं संगठनात्मक विस्तार की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए आहिवारा में भाजपा मंडल कार्यालय निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 04, सेवा सहकारी समिति के बाजू में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल रहे, जबकि अध्यक्षता विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने की। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भूमि पूजन एवं वैदिक अनुष्ठान सिद्धार्थ गौरस्वामी महाराज द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

अपने संबोधन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि यह उनके लिए भावुक और ऐतिहासिक क्षण है, जब वे किसी भाजपा मंडल कार्यालय के निर्माण का शुभारंभ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों के सुदृढ़ संचालन के लिए मंडल कार्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और कार्यकर्ताओं को इसके निर्माण में सहयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान सांसद का भाजपा गमछा, पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। साथ ही भाजपा नेता रामजी निर्मलकर का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। पूरा कार्यक्रम संगठनात्मक उत्साह और राष्ट्रवादी विचारों के माहौल में संपन्न हुआ।


Related Articles