किसानों और उपभोक्ताओं को राहत देने की तैयारी: मंत्री गजेन्द्र यादव ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश

किसानों और उपभोक्ताओं को राहत देने की तैयारी: मंत्री गजेन्द्र यादव ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश

Chhattisgarh Latest News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेंद्र यादव ने बुधवार को दुर्ग स्थित पीडब्ल्यूडी सभागार में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (सीएसपीडीसीएल) के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विद्युत व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में दुर्ग और बेमेतरा जिले में बिजली वितरण, उपभोक्ता सेवाओं और आगामी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

मानसून से पहले कृषि पंप लाइनों का मेंटेनेंस पूरा करने के निर्देश

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि किसानों को खेती के दौरान बिजली संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए मानसून पूर्व कृषि पंप लाइनों का मेंटेनेंस हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने लंबित कृषि पंप कनेक्शनों का शीघ्र निराकरण करने और टाउन एवं ग्रामीण फीडरों को अलग-अलग करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

लंबे शटडाउन पर जताई नाराजगी

बैठक में मंत्री ने स्पष्ट कहा कि मेंटेनेंस कार्यों के नाम पर 10 से 12 घंटे तक बिजली बंद रखना उचित नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को कम से कम समय में मेंटेनेंस कार्य पूरा कर उपभोक्ताओं को राहत देने के निर्देश दिए।

आंधी-तूफान और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी

प्री-मानसून तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंत्री यादव ने आंधी-तूफान के दौरान ब्लैकआउट की स्थिति से बचने के लिए व्यापक तैयारी रखने को कहा। उन्होंने जर्जर विद्युत लाइनों के सुधार और पेड़ों की छंटाई के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर

मंत्री ने मैदानी अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी दूरभाष पर उपलब्ध रहें तथा उपभोक्ताओं को शालीनता के साथ संतोषजनक जवाब दें।

आपातकालीन हेल्पलाइन और फील्ड विजिट की व्यवस्था

उपभोक्ता सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंत्री ने आपातकालीन दूरभाष नंबर जारी करने और सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं के फील्ड विजिट के साथ कार्यालय में बैठने का निश्चित समय तय करने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित सहायता मिल सके।

पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था बनाने पर जोर

मंत्री गजेन्द्र यादव ने अधिकारियों से कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए। उन्होंने उपभोक्ता सेवाओं को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने पर भी जोर दिया।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग सरस्वती बंजारे, जिला पंचायत अध्यक्ष बेमेतरा कल्पना तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दुर्ग पवन शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जनपद पंचायत अध्यक्ष साजा जितेन्द्र साहू, विभिन्न नगर पंचायतों के अध्यक्षगण विशाल देशलहरा (बेरला), संदीप परगनिहा (भिंभौरी), देशू राम साहू (परपोड़ी), श्वेता अग्रवाल(धमधा), विद्यानंद कुशवाहा(अहिवारा), मीना वर्मा(कुम्हारी), योगेश निक्की भाले(पाटन) एवं दुर्ग तथा बेमेतरा जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों सहित छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय खंडेलवाल, अधीक्षण अभियंता द्वय आर.के.मिश्रा एवं जे.जगन्नाथ प्रसाद, कार्यपालन अभियंता छगन शर्मा, आर.के.दानी, डी.के.भारती, नवीन कुमार राठी, टी.एन.बन्छोर, जे.एस. भटनागर, मनीष शुक्ला, टी.एल.सहारे एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। स


Related Articles