बस्तर में जनसेवा करने वाले गोडबोले दंपति को पद्मश्री, CM साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव

बस्तर में जनसेवा करने वाले गोडबोले दंपति को पद्मश्री, CM साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव

Padma Shri for the Godbole Couple in Raipur News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर के सुदूर जनजातीय क्षेत्रों में वर्षों से निःस्वार्थ चिकित्सा सेवा देने वाले डॉ. रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले को पद्मश्री सम्मान मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा गोडबोले दंपति को सम्मानित किया जाना जनसेवा और समर्पण की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।

साय ने कहा कि गोडबोले दंपति ने वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़कर अपना जीवन जनजातीय समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। बस्तर के बारसूर जैसे दूरस्थ इलाकों में रहकर उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित लोगों तक निःशुल्क इलाज और स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाई।

मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में भी उन्होंने समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए जो सेवा की है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल है।


Related Articles