पेयजल संकट पर CM साय के सख्त तेवर: कहा- पानी की समस्या बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

पेयजल संकट पर CM साय के सख्त तेवर: कहा- पानी की समस्या बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती पेयजल समस्या को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। सुशासन तिहार के दौरान कोरिया जिले में आयोजित चौपाल में मुख्यमंत्री ने पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए साफ कहा कि गांवों और नगरीय निकायों में कहीं भी पानी की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए।

“पानी के लिए जनता परेशान हुई तो जिम्मेदारी तय होगी”

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़े, यह किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों से पेयजल समस्या की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिन्हें तत्काल दूर किया जाना जरूरी है।

अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

सीएम साय ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि पेयजल व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न होता है तो संबंधित कलेक्टर की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

निर्माणाधीन पानी टंकियों का काम जल्द पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन पानी टंकियों का कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए। साथ ही जिन क्षेत्रों में टंकियों का निर्माण कार्य जारी है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

लोगों को राहत देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने अधिकारियों से लगातार मॉनिटरिंग कर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।


Related Articles