खैरागढ़ में तेज आंधी-तूफान से मचा हड़कंप, शराब दुकान का टीन शेड उखड़ा, बाल-बाल बची जानें

खैरागढ़ में तेज आंधी-तूफान से मचा हड़कंप, शराब दुकान का टीन शेड उखड़ा, बाल-बाल बची जानें

Severe Storm in Khairagarh : खैरागढ़। जिले में मंगलवार शाम अचानक मौसम ने रौद्र रूप धारण कर लिया, जिससे जालबांधा इलाके में तेज आंधी और तूफान के कारण भारी अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में आए इस मौसम बदलाव ने लोगों को दहशत में डाल दिया।

शराब दुकान का टीन शेड हवा में उखड़ा

सबसे बड़ा असर जालबांधा स्थित शराब दुकान पर देखने को मिला, जहां दुकान के ऊपर लगा विशाल टीन शेड तेज हवा के दबाव में पूरी तरह उखड़कर दूर जा गिरा। घटना की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे।

कुछ ही मिनटों में बदला मौसम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक मौसम बदला और तेज धूलभरी आंधी शुरू हो गई। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि भारी लोहे और टीन का ढांचा भी टिक नहीं सका और हवा में उड़ गया।

बड़ा हादसा टला

गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान दुकान परिसर या आसपास ज्यादा भीड़ नहीं थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वहां लोग मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

तेज आंधी के कारण इलाके में धूल का गुबार छा गया और कई जगह पेड़ों की डालियां टूटने की भी खबरें सामने आई हैं।

बिजली आपूर्ति प्रभावित, अधिकारी पहुंचे मौके पर

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और देर तक तूफान को लेकर चर्चा होती रही। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि जालबांधा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


Related Articles