सुरेंद्र साहू ने शक्ति प्रदर्शन के साथ भरा नामांकन, भाजपा ने दिया ‘कांग्रेस मुक्त पाटन’ का नारा

सुरेंद्र साहू ने शक्ति प्रदर्शन के साथ भरा नामांकन, भाजपा ने दिया ‘कांग्रेस मुक्त पाटन’ का नारा

Chhattisgarh Patan News: पाटन। भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी सुरेंद्र साहू ने जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक-04 के उपचुनाव के लिए सोमवार को भव्य रैली और शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के अंतिम दिन आयोजित इस कार्यक्रम ने पाटन की राजनीति में नया उत्साह भर दिया।

रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, मंडल पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। महिला और पुरुष मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर भाजपा के प्रति अपना समर्थन जताया।

भाजपा नेताओं की रही मौजूदगी

नामांकन रैली में भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महामंत्री दिलीप साहू, जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विकास और सुशासन का संकल्प

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि यह उपचुनाव केवल चुनाव नहीं बल्कि पाटन को विकास, सुशासन और जनसेवा के नए मार्ग पर आगे बढ़ाने का अभियान है। नेताओं ने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से सुरेंद्र साहू ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

‘कांग्रेस मुक्त पाटन’ अभियान का आगाज़

भाजपा नेताओं ने दावा किया कि इस चुनाव के साथ पाटन में ‘कांग्रेस मुक्त अभियान’ की शुरुआत हो चुकी है। कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर कमल के पक्ष में मतदान की अपील भी की गई।


Related Articles