छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बस्तर से रायपुर तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बस्तर से रायपुर तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Amit Shah Visit Chhattisgarh: रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17, 18 और 19 मई तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। रविवार रात करीब 8:15 बजे वे रायपुर पहुंचे, जहां से सीधे मेफेयर रिसॉर्ट रवाना हुए। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान वे रायपुर और बस्तर संभाग में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

नेतानार में शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि

जानकारी के अनुसार अमित शाह सोमवार को नेतानार पहुंचेंगे। यहां वे अमरवाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके साथ ही जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे और डायल-112 सेवा के तहत 400 अत्याधुनिक वाहनों को रवाना करेंगे।

जगदलपुर में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

दौरे के अगले दिन जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता अमित शाह करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai सहित मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

सुरक्षा और विकास पर रहेगा फोकस

इस दौरे में केंद्रीय गृह मंत्री का मुख्य फोकस सुरक्षा व्यवस्था, बस्तर में विकास कार्यों की समीक्षा, जनसुविधाओं के विस्तार और प्रशासनिक समन्वय पर रहेगा।

डायल-112 विस्तार से लेकर फॉरेंसिक यूनिट तक कई योजनाएं

दौरे के दौरान डायल-112 सेवा के विस्तार, जन सुविधा केंद्रों के उद्घाटन, फॉरेंसिक यूनिट्स की शुरुआत और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि जैसे कार्यक्रमों के जरिए सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन स्थापित करने की कोशिश नजर आएगी


Related Articles