Chhattisgarh Latest News:पाटन-अम्लेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 के उपचुनाव हेतु अपने अधिकृत प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ता सुरेंद्र साहू को चुनावी मैदान में उतारते हुए उन पर भरोसा जताया है।
प्रत्याशी घोषित होने के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूत रणनीति बताते हुए विश्वास जताया कि सुरेंद्र साहू विकास, जनसेवा और संगठनात्मक मजबूती के दम पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।
क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रमों का दौर भी शुरू हो गया है। समर्थकों का कहना है कि पार्टी ने जमीनी स्तर पर सक्रिय और जनता से जुड़े चेहरे को मौका देकर सही निर्णय लिया है।

