Petrol-Diesel Price Hike: नई दिल्ली। रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल और डीजल भी महंगे हो गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह ईंधन की नई दरें जारी करते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। नई कीमतें लागू होने के बाद आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। लंबे समय बाद तेल के दामों में इतना बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिसका असर सीधे लोगों की जेब पर पड़ सकता है।
नई कीमतें लागू होने के बाद कई शहरों में पेट्रोल लगभग ₹98 प्रति लीटर और डीजल ₹91 के करीब पहुंच गया है। माना जा रहा है कि महंगे कच्चे तेल और बढ़ते खर्चों की वजह से यह फैसला लिया गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से सिर्फ वाहन चलाना ही महंगा नहीं होगा, बल्कि रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है। परिवहन खर्च बढ़ने से खाने-पीने की वस्तुओं और जरूरी सामानों के दाम भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में आम आदमी के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की संभावना है।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहले ही संकेत दिए थे कि तेल कंपनियों पर बढ़ते दबाव के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। उनके बयान के बाद से ही माना जा रहा था कि जल्द ही आम लोगों को महंगे ईंधन का सामना करना पड़ सकता है।
महंगे क्रूड ऑयल का असर
तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा था। कंपनियों के मुताबिक रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था। सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि अगर दाम नहीं बढ़ाए जाते तो एक तिमाही में तेल कंपनियों का घाटा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता था। हालांकि अब जो बढ़ोतरी की गई है, वह कंपनियों के अनुमानित घाटे की तुलना में कम मानी जा रही है।
आपके शहर में आज का पेट्रोल-डीजल का भाव
पेट्रोल की नई कीमतें (15 मई 2026)
नई दिल्ली – ₹97.77 प्रति लीटर (+₹3.00)
मुंबई – ₹106.64 प्रति लीटर (+₹3.10)
कोलकाता – ₹108.74 प्रति लीटर (+₹3.29)
चेन्नई – ₹103.90 प्रति लीटर (+₹3.10)
गुरुग्राम – ₹98.29 प्रति लीटर (+₹2.99)
नोएडा – ₹98.04 प्रति लीटर (+₹3.30)
बेंगलुरु – ₹106.17 प्रति लीटर (+₹3.21)
भुवनेश्वर – ₹104.57 प्रति लीटर (+₹3.60)
चंडीगढ़ – ₹97.27 प्रति लीटर (+₹2.97)
हैदराबाद – ₹110.89 प्रति लीटर (+₹3.39)
जयपुर – ₹108.19 प्रति लीटर (+₹3.16)
लखनऊ – ₹97.58 प्रति लीटर (+₹2.85)
पटना – ₹108.55 प्रति लीटर (+₹3.01)
तिरुवनंतपुरम – ₹110.75 प्रति लीटर (+₹3.37)
डीजल की नई कीमतें (15 मई 2026)
नई दिल्ली – ₹90.67 प्रति लीटर (+₹3.00)
मुंबई – ₹93.14 प्रति लीटर (+₹3.11)
कोलकाता – ₹95.13 प्रति लीटर (+₹3.11)
चेन्नई – ₹95.47 प्रति लीटर (+₹3.08)
गुरुग्राम – ₹90.77 प्रति लीटर (+₹3.00)
नोएडा – ₹91.31 प्रति लीटर (+₹3.50)
बेंगलुरु – ₹94.10 प्रति लीटर (+₹3.11)
भुवनेश्वर – ₹96.11 प्रति लीटर (+₹3.56)
चंडीगढ़ – ₹85.25 प्रति लीटर (+₹2.80)
हैदराबाद – ₹98.96 प्रति लीटर (+₹3.26)
जयपुर – ₹93.43 प्रति लीटर (+₹2.94)
लखनऊ – ₹90.87 प्रति लीटर (+₹3.01)
पटना – ₹94.63 प्रति लीटर (+₹2.85)
तिरुवनंतपुरम – ₹99.63 प्रति लीटर (+₹3.37)
रोज सुबह अपडेट होते हैं तेल के रेट
देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। इसी समय से नए रेट लागू भी हो जाते हैं। तेल की अंतिम कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट, डीलर कमीशन और अन्य टैक्स शामिल होते हैं। यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल कीमत से काफी ज्यादा दिखाई देती हैं।
तिरुवनंतपुरम – ₹99.63 प्रति लीटर (+₹3.37)
रोज सुबह अपडेट होते हैं तेल के रेट
देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। इसी समय से नए रेट लागू भी हो जाते हैं। तेल की अंतिम कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट, डीलर कमीशन और अन्य टैक्स शामिल होते हैं। यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल कीमत से काफी ज्यादा दिखाई देती हैं।

