पाटन में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पाटन में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Chhattisgarh Patan News: पाटन। थाना पाटन पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना पाटन में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि इंदिरा नगर उड़िया बस्ती निवासी आर्यन सागर ने पहले उससे जान-पहचान बढ़ाई और 2 अप्रैल 2026 को अपने घर बुलाकर शादी का प्रलोभन देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी ने एक ही जाति का होने और शादी करने का भरोसा दिलाकर कई बार संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना पाटन में अपराध क्रमांक 169/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनीषंकर चंद्रा और एसडीओपी पाटन अनुप लकड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पाटन निरीक्षक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस ने आरोपी आर्यन सागर (22 वर्ष) को 12 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और गंभीर मामलों में सख्ती का संदेश मिलता है।


Related Articles