छत्तीसगढ़ में MSME सुरक्षा को टाटा एआईजी का बड़ा सहारा, 8,500 से ज्यादा पॉलिसियों के साथ दर्ज की मजबूत वृद्धि

छत्तीसगढ़ में MSME सुरक्षा को टाटा एआईजी का बड़ा सहारा, 8,500 से ज्यादा पॉलिसियों के साथ दर्ज की मजबूत वृद्धि

Chhattisgarh News: रायपुर। भारत की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में शामिल TATA AIG General Insurance ने छत्तीसगढ़ में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) क्षेत्र के लिए जोखिम सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने रायपुर, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर और दुर्ग जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए राज्य के उद्यमों को बेहतर बीमा समाधान उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ते एमएसएमई सेक्टर के बीच टाटा एआईजी ने अब तक 8,500 से अधिक एसएमई पॉलिसियां जारी की हैं। कंपनी के अनुसार, यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्शाता है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने भारत के एमएसएमई क्षेत्र में ₹1400 करोड़ के प्रीमियम का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया है, जिसमें छत्तीसगढ़ एक प्रमुख योगदानकर्ता बनकर उभरा है।

राज्य में करीब 13.5 लाख एमएसएमई इकाइयां सक्रिय हैं, जिनमें एग्री-स्टोरेज यूनिट, राइस मिल और शैक्षणिक संस्थान प्रमुख हैं। वहीं, जीएसटी करदाताओं की संख्या भी 1.5 लाख के करीब पहुंच चुकी है, जो प्रदेश की तेजी से बढ़ती आर्थिक गतिविधियों का संकेत है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में छत्तीसगढ़ में एक डेडिकेटेड ज़ोन स्थापित किया है, जहां विशेष एसएमई अंडरराइटर्स और क्लेम विशेषज्ञों की टीम तैनात की गई है। इसका उद्देश्य व्यवसायों को तेज जोखिम मूल्यांकन, कस्टमाइज्ड बीमा कवरेज और बेहतर क्लेम सेवाएं उपलब्ध कराना है।

टाटा एआईजी के हेड – एमएसएमई प्रोडक्ट्स प्रणय शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ भारत की एमएसएमई विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि फायर इंश्योरेंस और कंस्ट्रक्शन इंश्योरेंस में 30 प्रतिशत से अधिक तथा ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती लागत के कारण व्यवसायिक जोखिम बढ़े हैं, जिसके चलते बीमा की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। कंपनी स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर आधुनिक तकनीक और ग्राहक केंद्रित सेवाओं के जरिए एमएसएमई क्षेत्र को सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।


Related Articles