Khandwa Latest News: खंडवा | मध्य प्रदेश के खंडवा में शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला हैं। मृतक की पहचान हनीसिंह निवासी बड़वानी के रूप में हुई, जो कि रीवा जिले में पदस्थ था। फिलहाल, आत्महत्या से जुड़े कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उसके पास मिले पहचान पत्र से शव की पहचान की गई जिसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना भेजी गई।
रीवा में तैनात कांस्टेबल का खंडवा में सुसाइड
घटना थाना पदमनगर क्षेत्र में इंदौर हाईवे पर बालाजी धाम कॉलोनी के सामने विद्याकुंज स्कूल के पास की हैं। अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश के पास मिले बैग की तलाशी ली तो उसकी पहचान हनीसिंह निवासी बड़वानी जिला के रूप में हुई थी। जानकारी के अनुसार, वह बड़वानी जिले में राजपुर क्षेत्र के ग्राम मुरारी का रहने वाला था। वह पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर हैं। फिलहाल वह रीवा के थाना गढ़ में ड्यूटी पर था।
सगाई को हुए थे सिर्फ 20 दिन
बताया जा रहा है कि करीब 20 दिन पहले ही हनी सिंह की सगाई हुई थी। ऐसे में घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
5 दिन की छुट्टी लेकर गांव गया था कांस्टेबल
शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक के बारे में पूछताछ के लिए रीवा पुलिस से संपर्क किया गया। जानकारी मिली कि वह मंगलवार से छुट्टी पर हैं, 5 दिन की छुट्टी लेकर वह अपने गांव बड़वानी के लिए निकला था। इधर, बड़वानी में परिजनों को सूचना देकर खंडवा बुलाया है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया हैं। परिजन और संबंधित थाने से पूछताछ करेंगे।

