District Panchayat CEO conducts surprise inspection news: राजगढ़। जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले द्वारा शुक्रवार को खिलचीपुर व जीरापुर जनपद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान खिलचीपुर के पांच कर्मचारी गायब मिले। पांचों का एक दिवस का वेतन काटा गया।
दो सचिवों को कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस दिए। जबकि जीरापुर जनपद के एक इंजीनियर के फील्ड पर नहीं जाने पर नोटिस जारी किया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजगढ़ द्वारा 08 मई 2026 को जनपद पंचायत खिलचीपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
अनुपस्थित कर्मचारियों पर गिरी गाज
निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। निरीक्षण के समय कार्यालय से 05 अधिकारी-कर्मचारी सलीम मोहम्मद सहायक लेखाधिकारी, रामस्वरूप जुझारिया ब्लॉक समन्वयक एसबीएम, सीमा गुर्जर ब्लॉक समन्वयक आरजीएम, पवित्रा दांगी डाटा एंट्री ऑपरेटर आरजीएम तथा एसके जाटव लेखापाल अनुपस्थित पाए गए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अनुपस्थित कर्मचारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधितों का एक-एक दिवस का वेतन काटे जाने एवं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
लापरवाह सचिवों को थमाए नोटिस
खिलचीपुर जनपद के निरीक्षण के दौरान संबल पंजीयन कार्यों की समीक्षा भी की गई। समीक्षा में पाया गया कि जांच पूर्ण होने के बावजूद आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में कई आवेदन लंबित हैं। ग्राम पंचायत स्तर से ऑनलाइन आवेदन किए जाने के उपरांत दस्तावेज समय पर जनपद पंचायत में प्रस्तुत नहीं किए जाने पर राधेश्याम दांगी सचिव ग्राम पंचायत चांदपुरा एवं कृष्णपाल सिंह खींची सचिव ग्राम पंचायत बाजरौन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
मौके पर ही समस्याओं का निराकरण
जनपद पंचायत कार्यालय में उपस्थित पेंशन हितग्राही गोपाल पिता घीसालाल निवासी ग्राम मोयाखेड़ा की समस्या का तत्काल निराकरण करते हुए समक्ष में ही पेंशन पोर्टल पर नवीन बैंक खाते का परिवर्तन कराया गया। वहीं ग्राम पंचायत बरखेड़ा निवासी आवेदक महेश शर्मा के समग्र पोर्टल पर माता-पिता के नाम संशोधन हेतु आवश्यक निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गए।
इंजीनियर को भी दिया नोटिस
इसके उपरांत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जनपद पंचायत जीरापुर का भी भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उपयंत्री राजकुमार खींची के फील्ड निरीक्षण पर नहीं जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की योजनाओं का समय-सीमा में

