पांच राज्यों के चुनाव रुझान: बंगाल-असम में बीजेपी आगे, तमिलनाडु में TVK का जलवा, केरल में UDF को बढ़त

पांच राज्यों के चुनाव रुझान: बंगाल-असम में बीजेपी आगे, तमिलनाडु में TVK का जलवा, केरल में UDF को बढ़त

Assembly Election Result 2026: नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की काउंटिंग चल रही है। अभी जो रुझान सामने आए हैं, उसमें बीजेपी ने पश्चिम बंगाल और असम में बड़ी बढ़त बनाई हुई है। पुडुचेरी में भी बीजेपी गठबंधन आगे चल रहा है। वहीं केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को बड़ा फायदा होते हुए दिख रहा है। तमिलनाडु में नई पार्टी TVK ने कमाल कर दिया है और सबसे ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

इन चुनावों में बीजेपी को बहुत कुछ हासिल होता हुआ दिख रहा है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जिस तरह रुझानों में बढ़त बनाई है, उसे देखकर लगता है कि राज्य में बीजेपी सरकार बनाने की स्थिति में आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये पश्चिम बंगाल की सियासत में बड़ी बात होगी और टीएमसी का विजय रथ रुक जाएगा।

वही हाल असम में भी दिख रहा है। यहां भी बीजेपी ने बहुत भारी बढ़त बनाई हुई है और कांग्रेस की हालत खराब है। तमिलनाडु में तो कमाल हो गया है और नई पार्टी TVK ने बहुत भारी बढ़त बनाई है, खबर लिखे जाने तक उसने सभी को पीछे छोड़ा हुआ है। अगर केरल की बात करें तो यहां कांग्रेस के लिए कुछ अच्छा हुआ है और उसके नेतृत्व वाला यूडीएफ आगे चल रहा है।

शाम में भाजपा मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6.30 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। अभी के रुझानों में बंगाल में भाजपा आगे चल रही है। वहीं असम में ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है। पुदुचेरी में भी एनडीए गठबंधन आगे चल रहा है। 


Related Articles