Chhattisgarh Bhilai Latest News: भिलाई। वार्ड क्रमांक 31, कैम्प 1 स्थित मदर टेरेसा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में सियान सदन का भव्य उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दिव्या भशीन मक्कड़ एवं पार्षद प्रियंका भोला साहु शामिल हुईं, जबकि अध्यक्षता अमर सिंह वाजवा ने की।
इस अवसर पर दिव्या भशीन मक्कड़ ने कहा कि यह सियान सदन क्षेत्र के बुजुर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जहां वे एक साथ बैठकर अपने सुख-दुख साझा कर सकेंगे। उन्होंने इसके निर्माण पर सभी को बधाई दी।
मुख्य अतिथि विजय बघेल ने अपने संबोधन में बुजुर्गों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने स्व. विधारतन भसीन के प्रयासों को भी याद किया और कहा कि अच्छे कार्यों के लिए संघर्ष आवश्यक होता है।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बुजुर्गों की सुविधाओं से जुड़े सभी मांग पत्रों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। वहीं, विशिष्ट अतिथि दिव्या भशीन मक्कड़ ने गर्मी को देखते हुए तत्काल कूलर उपलब्ध कराने की घोषणा की।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिनमें अमर सिंह वाजवा, सुभाष पाण्डेय, मुखदेव प्रसाद, गोपाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

