Arun Sao in Maa Bamleshwari Temple: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी मंदिर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ सांसद संतोष पाण्डेय, महापौर मधुसूदन यादव, समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास श्रीमती पूर्णिमा साहू, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनील गट्टानी और ट्रस्ट समिति के अन्य पदाधिकारियों ने भी इस दौरान उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

