BJP Medical Cell Executive in Rajnandgaon: राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कश्यप और जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा एवं सहमति से की गई है।
घोषणा के अनुसार, डॉ. नीलेश सिंह को राजनांदगांव जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके साथ चिकित्सा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें स्वास्थ्य शिविरों और विभिन्न मेडिकल कैंपों का आयोजन शामिल है।
इसके अलावा डॉ. पी.डी. मानिकपुरी, डॉ. हरीश चंद्र साहू और डॉ. आलोक भट्टाचार्य को जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और मेडिकल कैंप आयोजित किए जाते हैं, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलती है।
नियुक्तियों की घोषणा के बाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी, मंडल अध्यक्ष गोलू गुप्ता, प्रखर श्रीवास्तव, त्रिगुण टांक, नरेश कोचरे, गुलाब वर्मा और रवि सिन्हा सहित कई नेताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

