बिलासपुर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 54 सिलेंडर जब्त

बिलासपुर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 54 सिलेंडर जब्त

Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खाद्य विभाग ने अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। सीपत चौक स्थित एक दुकान पर छापेमार कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में गैस सिलेंडर और रिफिलिंग से जुड़ा सामान जब्त किया गया।

खाद्य विभाग की टीम ने महामाया गैस चूल्हा सुधारक एवं विक्रेता की दुकान के साथ-साथ एक गर्ल्स हॉस्टल संचालक के ठिकाने पर भी दबिश दी। जांच के दौरान मौके से 54 घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर, रिफिलिंग नोजल और तौल मशीन बरामद की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुकान की आड़ में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कारोबार संचालित किया जा रहा था, जो सुरक्षा मानकों के लिहाज से बेहद खतरनाक है और किसी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकता था।

खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध गैस कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल जब्त किए गए सामान को कब्जे में लेकर संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


Related Articles