Durg News: दुर्ग में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Durg News: दुर्ग में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हो रही परेशानियों, शहर में बढ़ते जल संकट और अनियमित पानी सप्लाई, आत्मानंद स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया की अव्यवस्था, तथा नसबंदी ऑपरेशन के दौरान महिलाओं की मृत्यु के मामले में अब तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होने और मुआवजा न दिए जाने जैसे गंभीर मुद्दे उठाए गए।

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से इन सभी मामलों में शीघ्र कार्रवाई करते हुए जनहित में त्वरित समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि आम जनता लंबे समय से इन समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इस दौरान संजय कोहले, दीपक साहू, सुरेंद्र राजपूत, निकिता, मिलिंद, गुरदीप भाटिया, कन्या ढीमर सहित दुर्ग शहर के अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related Articles