छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, पहाड़ से टकराकर चार्टर्ड प्लेन हुआ क्रैश; पायलट और को-पायलट की मौत

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, पहाड़ से टकराकर चार्टर्ड प्लेन हुआ क्रैश; पायलट और को-पायलट की मौत

Chartered plane crashes in Chhattisgarh: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। आरा पहाड़ से टकराकर एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट की मौत की पुष्टि हुई है। विमान में और कोई यात्री मौजूद थे या नहीं, प्रशासन इसकी जानकारी जुटा रहा है।

बताया जा रहा है कि चार्टर्ड विमान आरा पहाड़ के ऊपर से गुजर रहा था, तभी वह पहाड़ की चोटियों से जा टकराया। टक्कर के बाद विमान के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में घटनास्थल का मंजर देखा जा सकता है।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और SSP लाल उम्मेद सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है।


Related Articles