Chhattisgarh High Court News: नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायिक व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया है। विधि और न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्तियां भारत के राष्ट्रपति द्वारा मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद की गई हैं।
पत्र सूचना कार्यालय (PIB) के मुताबिक, न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल, न्यायमूर्ति बिभु दत्त गुरु और न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद को स्थायी न्यायाधीश का दर्जा दिया गया है।
इन न्यायाधीशों की अतिरिक्त से स्थायी पद पर पदोन्नति को न्यायपालिका की मजबूती और मामलों के त्वरित निपटारे की दिशा में अहम माना जा रहा है। अधिसूचना जारी होते ही यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

