Chhattisgarh Dongargaon News: डोंगरगांव: राजनांदगांव के डोंगरगांव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ कांग्रेस कमेटियों के गठन का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। यह अभियान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आसरा मंडल में सह प्रभारी मयंक यदु द्वारा बूथ कांग्रेस कमेटियों की सूची सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। वहीं मारगांव मंडल सहित अन्य क्षेत्रों में भी संगठन विस्तार का कार्य तेजी से जारी है।
पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही कांग्रेस की असली ताकत है और इसी आधार पर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाएगा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं के समर्पण, मेहनत और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की गई। पार्टी ने भरोसा जताया है कि मजबूत बूथ संरचना से क्षेत्र में कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

