बरबसपुर में विधायक हर्षिता बघेल की समीक्षा बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

बरबसपुर में विधायक हर्षिता बघेल की समीक्षा बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

Chhattisgarh Rajnandgaon News: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने बरबसपुर और डूमरडीह कला सेक्टर का दौरा कर कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विधायक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बूथ अध्यक्षों से उनके क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं और जनता के बीच सक्रिय रहें।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने ईमानदारी और मेहनत पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए जमीनी स्तर पर काम करना आवश्यक है, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होगा।

बैठक में संगठन विस्तार, पूर्व कार्यों की समीक्षा और आगामी जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को कमियों में सुधार लाने और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर बरबसपुर और डूमरडीह कला सेक्टर के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के पक्ष में एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।


Related Articles