नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर डॉ. रमन सिंह का बयान, भारतीय लोकतंत्र के लिए बताया ऐतिहासिक क्षण

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर डॉ. रमन सिंह का बयान, भारतीय लोकतंत्र के लिए बताया ऐतिहासिक क्षण

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: राजनांदगांव: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को भारतीय लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं की भागीदारी सशक्तिकरण तक सीमित नहीं रहकर संसद तक और कानून के निर्माण तक सुनिश्चित हो रही है।

उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि तीन दशक से लंबित इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय है।

डॉ. सिंह ने बताया कि लोकसभा में इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा शुरू हो चुकी है, जो नारी शक्ति को लोकतांत्रिक अधिकारों में और मजबूती देने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि कानून निर्माण में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी। अंत में उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया।


Related Articles