शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में हुई महत्वपूर्ण बैठक, मूलभूत समस्याओं और विकास कार्यों पर बनी रणनीति

शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में हुई महत्वपूर्ण बैठक, मूलभूत समस्याओं और विकास कार्यों पर बनी रणनीति

Chhattisgarh Amaleshwar News: अमलेश्वर। शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 18, नगरपालिका परिषद अमलेश्वर स्थित शिवपार्क कॉलोनी में शिव सेवा समिति/शिव मंदिर प्रबंधन समिति की सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक शिव मंदिर परिसर में रविवार 12 अप्रैल को सम्पन्न हुई। बैठक में कॉलोनी की विभिन्न मूलभूत समस्याओं तथा विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

समिति के मीडिया प्रभारी ललित कुमार बिजौरा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विशेष रूप से शिवपार्क कॉलोनी की प्रमुख समस्याओं जैसे नालियों की नियमित सफाई, सड़कों की सफाई, कचरा निष्पादन की व्यवस्था, खाली प्लॉटों में उगे खरपतवार की सफाई तथा कॉलोनी में घूम रहे आवारा कुत्तों को बाहर ले जाने के लिए नगरपालिका परिषद अमलेश्वर के माध्यम से उचित कार्यवाही करवाने पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही शिव मंदिर परिसर में गेट निर्माण, समिति की वर्तमान वित्तीय स्थिति, प्रबंधन व्यवस्था तथा कॉलोनी के समग्र विकास के लिए आवश्यक कदमों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष द्वय नरेंद्र कुमार दुबे और मोरध्वज साहू, मीडिया प्रभारी ललित कुमार बिजौरा, लाल बहादुर साहू, विजय देवांगन, विजेंद्र चंद्राकर, विनोद देशमुख, ओंकार साहू सहित शिव सेवा समिति एवं शिव मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।


Related Articles