Sakti Vedanta Limited Accident: सक्ती जिले में वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 10 मजदूरों की मौत की खबर, कई घायल

Sakti Vedanta Limited Accident: सक्ती जिले में वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 10 मजदूरों की मौत की खबर, कई घायल

Sakti Vedanta Limited Accident: सक्ति: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट होने से करीब 10 मजदूरों की खबर है, जबकि 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की पुष्टि सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने की है।

घटना डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित पावर प्लांट की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे अचानक बॉयलर में जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि बॉयलर की ट्यूब फटने से यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। करीब 15 घायलों को रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 6 मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं 11 घायलों को खरसिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके के बाद छाया धुआं

स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका काफी तेज था। धमाके के तुरंत बाद प्लांट के चारों ओर धुआं फैल गया। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग प्लांट के बाहर जमा हो गए।

जांच के बाद सामने आएगा कारण

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। कंपनी प्रबंधन ने कहा है कि बॉयलर फटने के कारणों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


Related Articles