MP Vidhisha News: विदिशा में किसानों को पहला समर्थन मूल्य भुगतान, मध्य प्रदेश में बनी मिसाल

MP Vidhisha News: विदिशा में किसानों को पहला समर्थन मूल्य भुगतान, मध्य प्रदेश में बनी मिसाल

MP Vidhisha News: विदिशा। मध्य प्रदेश में इस वर्ष गेहूं उपार्जन के तहत समर्थन मूल्य पर विक्रय करने वाले किसानों को भुगतान की प्रक्रिया की शुरुआत सबसे पहले विदिशा जिले से हुई है। इस उपलब्धि के साथ विदिशा ने प्रदेश में प्रशासनिक तत्परता का उदाहरण पेश किया है।

राज्य सरकार की नीति के अनुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के दिशा में जिले में तेजी से कदम उठाए गए। जिला आपूर्ति अधिकारी अनिल तंतुवाय ने बताया कि गेहूंखेड़ी स्थित स्टील साइलो में 9 अप्रैल को पहले दिन 6 किसानों द्वारा कुल 310.55 क्विंटल गेहूं का विक्रय किया गया। इन किसानों को अगले ही दिन कुल 5,87,644 रुपये उनके बैंक खातों में सफलतापूर्वक जमा कर दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि किसानों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मजबूत की गई हैं, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और किसानों का विश्वास बना रहे। समय पर भुगतान से किसानों में संतोष और उत्साह का माहौल बना है।

जिले में गेहूं उपार्जन कार्य सुचारू रूप से जारी है। प्रशासन द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो।


Related Articles